Realme Narzo 70 Pro 5G में होगा सर्कुलर शेप वाला कैमरा

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Narzo 60 Pro 5G की जगह लेगा। इसका डिजाइन फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स वाला है

Realme Narzo 70 Pro 5G में होगा सर्कुलर शेप वाला कैमरा

इस स्मार्टफोन में 1/1.56 इंच Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर होगा

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Narzo 60 Pro 5G की जगह लेगा
  • इसका डिजाइन फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स वाला है
  • एमेजॉन ने Narzo 70 Pro 5G के लिए एक वेबपेज पब्लिश किया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Narzo 70 Pro 5G अगले महीने देश में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन के कंपनी ने कुछ टीजर दिए हैं। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Narzo 60 Pro 5G की जगह लेगा। इसका डिजाइन फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स वाला है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए होगी। 

Realme की ओर से दिए गए टीजर्स में इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स हैं। इसमें सर्कुलर शेप वाला कैमरा दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में 1/1.56 इंच Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर होगा। कंपनी का दावा है कि 20,000 रुपये से कम के सेगमेंट में यह बेहतर कैमरा वाले स्मार्टफोन्स में से एक है। एमेजॉन ने Narzo 70 Pro 5G के लिए एक वेबपेज पब्लिश किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का Dimensity 7050 SoC दिया जा सकता है। 

पिछले वर्ष पेश किए गए Realme Narzo 60 Pro 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Dimensity 7050 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000  mAh की बैटरी दी गई है जो 67 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

अगले महीने Realme 12+ 5G को देश में लॉन्च किया जा सकता है। जनवरी में कंपनी ने Realme 12 Pro+ 5G और Realme 12 Pro 5G को पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर Ishan Agarwal ने एक स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की इमेज शेयर की थी जो Realme 12+ 5G हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर एक स्मार्टफोन लिए लैंडिंग पेज शुरू हो गया है। हलांकि, इसके Realme 12+ 5G होने की पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही Realme 12+ 5G को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर RMX3866 के साथ देखा गया था। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2412x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Sensor, Battery, Market, Realme, Design, Video, China, MediaTek, Prices
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »