इंतजार खत्‍म! realme narzo 70 Pro 5G होने जा रहा लॉन्‍च, जानें सभी डिटेल्‍स

realme narzo 70 pro 5g : नए रियलमी नारज़ो फोन को भारत में अगले महीने मार्च में लॉन्‍च किया जाएगा।

इंतजार खत्‍म! realme narzo 70 Pro 5G होने जा रहा लॉन्‍च, जानें सभी डिटेल्‍स

Photo Credit: Amazon

realme narzo 70 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 50 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा सेंसर वाला होगा।

ख़ास बातें
  • realme narzo 70 pro 5g स्‍मार्टफोन अगले महीने लॉन्‍च होगा
  • पिछले साल आए naro 60 Pro की जगह लेगा यह फोन
  • एमेजॉन में होगी नए रियलमी फोन की सेल
विज्ञापन
realme की पॉपुलर नारज़ो सीरीज का नया खिलाड़ी मार्केट में आने वाला है। कंपनी ने कन्‍फर्म कर दिया है कि वह realme narzo 70 Pro 5G स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करेगी। यह पिछले साल आए naro 60 Pro का सक्‍सेसर होगा। नए रियलमी नारज़ो फोन को भारत में अगले महीने मार्च में लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि realme narzo 70 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 50 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा सेंसर वाला होगा। यह Sony IMX890 सेंसर हो सकता है। 

बात करें पिछले साल आए Realme Narzo 60  Pro 5G की तो, उसे 23999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था। Realme Narzo 60 Pro 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ SuperAMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है।यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। इसमें 24GB RAM है, जिसमें 12GB फिजिकल रैम और 12GB डाइनामिक रैम शामिल है। 1TB इनबिल्ट स्टोरेज इसमें दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

realme narzo 70 Pro 5G के बारे में फोनएरीना की रिपोर्ट कहती है कि वह realme 12 Pro+ का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। हालांकि कैमरों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

इसके अलावा, अपकमिंग narzo 70 Pro 5G में 6.7 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 120Hz कर्व्‍ड एमोलेड स्‍क्रीन वाला होगा। यह फोन स्‍नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। 12 जीबी रैम दी जा सकती है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी मिलने की उम्‍मीद है, जो 67W की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। नारज़ो 70 प्रो स्‍मार्टफोन को Realme.com के अलावा एमेजॉन और ऑफलाइन स्‍टोर्स पर बेचा जाएगा। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2412x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »