Realme C65 5G MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ इस सप्ताह होगा लॉन्च 

इसके MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ पहला स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा

Realme C65 5G MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ इस सप्ताह होगा लॉन्च 

इस सप्ताह Realme की Narzo 70 सीरीज को भी पेश किया जाएगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC होगा
  • इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इससे पहले इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट लाया गया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का C65 5G इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया जाएगा। इस सप्ताह Realme की Narzo 70 सीरीज को भी पेश किया जाएगा। 

Realme C65 5G को 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका एक पोस्टर शेयर किया है। इसका शुरुआती प्राइस 9,999 रुपये होगा। इसके MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ पहला स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले है। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट दी घई है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme के Narzo 70 5G में MediaTek Dimensity 7050 SoC होगा। यह Realme Narzo 60 5G की जगह लेगा। इसमें AMOLED स्क्रीन और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। 

इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी की माइक्रोसाइट पर बताया गया है कि इसे 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Realme Narzo 70x 5G को भी लाया जाएगा। Realme Narzo 70 5G का प्राइस 15,000 रुपये से कम और Narzo 70x 5G का 12,000 रुपये से कम होगा। इस स्मार्टफोन में AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन मे्ं कूलिंग के लिए वेपर चैंबर सिस्टम होगा। Realme Narzo 70 5G में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

पिछले महीने कंपनी ने Narzo 70 Pro 5G को 18,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के 12x 5G को देश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की एक लाख से ज्यादा यूनिट्स कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिकी हैं। यह इस सेगमेंट में 45 W SUPER VOOC चार्जर वाला पहला स्मार्टफोन है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  2. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  3. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  4. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  6. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  7. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  8. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  9. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »