Realme की GT 7 सीरीज का इस महीने होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

चीन में GT 7 को 6.78 इंच फुल HD+ ((1,280x2,800 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था

Realme की GT 7 सीरीज का इस महीने होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

इस सीरीज के बेस मॉडल को IceSense Blue और IceSense Black कलर्स में लाया जाएगा

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Realme GT 7 और GT 7T शामिल होंगे
  • पिछले महीने Realme ने GT 7 को चीन में पेश किया था
  • GT 7 सीरीज को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में 27 मई को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की GT 7 सीरीज को इस महीने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Realme GT 7 और GT 7T शामिल होंगे। पिछले महीने Realme ने GT 7 को चीन में पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया गया है। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि GT 7 सीरीज को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में 27 मई को लॉन्च किया जाएगा। Realme का यह इवेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में GT 7 और GT 7T शामिल होंगे। भारत में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon, देश में Realme के ई-स्टोर और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि GT 7 को IceSense Blue और  IceSense Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में थर्मल कंडक्टिविटी के लिए IceSense Graphene टेक्नोलॉजी दी जाएगी। 

चीन में GT 7 को 6.78 इंच फुल HD+ ((1,280x2,800 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी है। इसके अलावा थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7,700 mm sq कूलिंग चैंबर दिया गया है। 

हाल ही में Realme ने Realme 14 Pro+ 5G को 512 GB के नए स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इस वर्ष जनवरी में यह स्मार्टफोन 128 GB, 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। Realme 14 Pro+ 5G में 12 GB तक का RAM दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 है। Realme 14 Pro+ 5G के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये का है। इसे पर्ल व्हाइट और सुएड ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसके बड़े मार्केट्स में भारत और चीन शामिल हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »