इस स्मार्टफोन को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Realme P4s 5G के लिए ब्राउन और ग्रीन कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - RMX5125 हो सकता है
देश में मार्च में Realme P4 Lite 5G को लॉन्च किया गया था
चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Realme P4 सीरीज में यह सातवां मॉडल होगा। Realme P4s 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Realme P4 Pro 5G, Realme P4x 5G, Realme P4 Power 5G, Realme P4 Lite 5G और Realme P4 Lite 4G शामिल हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने दावा किया है कि Realme P4s 5G को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - RMX5125 होगा। Realme P4s 5G को ब्राउन और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है इस वजह से इस जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है। भारत में मार्च में Realme P4 Lite 5G को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme P4 Lite 5G के RAM को वर्चुअल तरीके से 14 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Airflow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।
इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये, 4 GB + 128 GB का 13,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 15,999 रुपये है। Realme P4 Lite 5G की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 70 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं