Realme P3 Lite 5G के भारत में प्राइस का खुलासा, इस सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन को 13 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Realme P3 Lite 5G को लिस्ट किया गया है

Realme P3 Lite 5G के भारत में प्राइस का खुलासा, इस सप्ताह होगा लॉन्च

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Realme P3 Lite 5G को लिस्ट किया गया है
  • इस स्मार्टफोन को 13 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • इसक फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme P3 Lite 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 5G हो सकता है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Realme P3 Lite 5G का भारत में प्राइस

इस स्मार्टफोन को 13 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Realme P3 Lite 5G को लिस्ट किया गया है। इससे इस स्मार्टफोन के RAM और स्टोरेज के विकल्पों सहित प्राइसिंग की जानकारी मिली है। इस लिस्टिंग के अनुसार, Realme P3 Lite 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 13,999 रुपये का होगा। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने वाले कस्टमर्स को पांच प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की बिक्री की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। इसे Lily White, Purple Blossom और Midnight Lily कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 

Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच HD+ ( 720 × 1,604 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 625 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। 

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। Realme P3 Lite 5G की 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह इस बैटरी कैपेसिटी के साथ सबसे स्लिम हैंडसेट है। Realme P3 Lite 5G की बैटरी सिंगल चार्ज में 833 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम और 54.1 घंटे तक का टॉकिंग टाइम उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.94 mm की होगी। हाल ही में Realme ने 5,000 mAh की बैटरी वाला कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी की योजना अधिक बैटरी कैपेसिटी के साथ एक अन्य स्मार्टफोन को लाने की है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »