Realme P3 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च,  MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

Realme P3 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च,  MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स होंगे
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme P3 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। 

Realme P3 Lite 5G को 13 सितंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट इस स्मार्टफोन को Lily White, Purple Blossom और Midnight Lily कलर्स में दिखाया है। Realme P3 Lite 5G में 6 GB तक RAM और 128 GB की स्टोरेज होगी। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ (720 × 1,604 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 620 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 होगा। Realme P3 Lite 5G के RAM को वर्चुअल तरीके से 18 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स होंगे। Realme P3 Lite 5G की 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह इस बैटरी कैपेसिटी के साथ सबसे स्लिम हैंडसेट है। Realme P3 Lite 5G की बैटरी सिंगल चार्ज में 833 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम और 54.1 घंटे तक का टॉकिंग टाइम उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.94 mm की होगी। 

हाल ही में Realme ने 5,000 mAh की बैटरी वाला कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी की योजना बड़ी बैटरी के साथ एक अन्य स्मार्टफोन को लाने की है। यह कॉन्सेप्ट फोन नहीं होगा और इसे बिक्री के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। Realme के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने संकेत दिया है कि कंपनी के 10,000 mAh की बैटरी वाले एक स्मार्टफोन की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। हाल ही में Realme ने भारत में GT 7 कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी 320 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा-हाई सिलिकॉन कंटेंट एनोड बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। 

 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »