8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Neo 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 22:46 IST
ख़ास बातें
  • डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

Photo Credit: Realme

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने गुरुवार को Realme Neo 8 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। Realme Neo 8 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगपिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Realme Neo 8 का प्राइस, उपलब्धता

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस  CNY 2,399 (लगभग 31,600 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 2,699 (लगभग 35,400 रुपये), 12 GB + 512 GB का  CNY 2,899 (लगभग 38,100 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 3,199 (लगभग 42,000 रुपये) और 16 GB+1 TB वेरिएंट का CNY 3,699 (लगभग 48,600 रुपये) का है। Realme Neo 8 को व्हाइट, पर्पल और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Realme Neo 8 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए क्रिस्टल आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। Realme Neo 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, GPS, BeiDou,  Wi-Fi, Galileo और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप दिए गए हैं। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। Realme Neo 8 की 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.30 mm और भार लगभग 215 ग्राम का है। Realme ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के लिए तीन Android अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.