Realme Neo 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Realme Neo 8 में स्क्रैच रेजिस्टेंस के लिए क्रिस्टल आर्मर ग्लास होगा।
Realme Neo 8 कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जो बहुत जल्द मार्केट में आने वाला है। फोन को हाल ही में Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है जहां से पता चलता है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर होगा। अब एक और महत्वपूर्ण लिस्टिंग में फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। Realme Neo 8 में AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन, 165Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में 8000mAh बैटरी बताई गई है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है।
Realme Neo 8 जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। कंपनी इस फोन पर तेजी से काम कर रही है। कहा जा रहा है कि फोन चीन में बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है और यह OnePlus Ace 6T को टक्कर देगा जिसका ग्लोबल वेरिएंट OnePlus 15R के रूप में पेश किया गया है। Realme Neo 8 कंपनी का पहला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसमें ब्रांड क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देने वाली है।
Realme ने Realme Neo 7 SE के AnTuTu बेंचमार्क स्कोर का खुलासा किया है। Realme Neo 7 SE ने 1,884,673 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल स्मार्टफोन में से एक बन गया है। यह परफॉर्मेंस डाइमेंसिटी 8400 मैक्स प्रोसेसर पर बेस्ड है, जिसमें 3.25GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ कटिंग ऐज 8 कोर आर्किटेक्चर है।