डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है
Photo Credit: Realme
इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने गुरुवार को Realme Neo 8 को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। Realme Neo 8 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगपिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Realme Neo 8 का प्राइस, उपलब्धता
चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,399 (लगभग 31,600 रुपये), 16 GB + 256 GB का CNY 2,699 (लगभग 35,400 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 2,899 (लगभग 38,100 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 3,199 (लगभग 42,000 रुपये) और 16 GB+1 TB वेरिएंट का CNY 3,699 (लगभग 48,600 रुपये) का है। Realme Neo 8 को व्हाइट, पर्पल और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Realme Neo 8 के स्पेसिफिकेशंस
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए क्रिस्टल आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। Realme Neo 8 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, GPS, BeiDou, Wi-Fi, Galileo और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप दिए गए हैं। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। Realme Neo 8 की 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.30 mm और भार लगभग 215 ग्राम का है। Realme ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के लिए तीन Android अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज