Realme C67 4G Snapdragon 685 SoC के साथ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसका 6.72 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 15:40 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.72 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले है
  • इस स्मार्टफोन में 8 GB का LPDDR4x RAM और 256 GB की स्टोरेज दी गई है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने हाल ही में C67 5G को भारत में लॉन्च किया था। इसमें 6 nm MediaTek Dimensity 6100+ SoC दिय गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट इंडोनेशिया में पेश किया है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट है। हालांकि, कंपनी ने इसके देश में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस IDR 25,99,000 (लगभग 13,900 रुपये) और 8 GB + 256 GB का IDR 29,99,000 (लगभग 16,100 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Sunny Oasis और Black Rock कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी जल्द ही Realme 12 Pro और 12 Pro+ को देश में लॉन्च कर सकती है। ये Realme 11 Pro और 11 Pro+ की जगह लेंगे। इन स्मार्टफोन्स को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। इससे इन स्मार्टफोन्स के जल्द भारत में लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। 

Realme C67 4G के स्पेसिफिकेशंस

इसका 6.72 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल)  IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर दिया गया है जो Apple के आईफोन में डायनैमिक आइलैंड की तरह होल-पंच कटआउट के पास नोटिफिकेशंस दिखाता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट और Adreno 610 GPU है। इसके साथ 8 GB का LPDDR4x RAM और 256 GB की स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme C67 4G में 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM6 प्राइमरी कैमरा 3x इन-सेंसर जूम के  साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर LED फ्लैश के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन  Realme C67 5G से अलग है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, GPS, Wi-Fi और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका साइज 164.6 mm x 75.4 mm x 7.59 mm और भार लगभग 185 ग्राम का है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G लॉन्च होगा 2 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, दुनिया का पहला सेल्फी मिरर फोन!
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  3. 44 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन, 120W चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 44 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन, 120W चार्जिंग!
  2. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी
  4. गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
  5. Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
  6. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन
  7. MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  9. Techno Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्ज, जानें कीमत
  10. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकता है अलग AI बटन, 4 इंच का कवर डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.