• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C67 5G, C67 4G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक! 108MP कैमरा के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स

Realme C67 5G, C67 4G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक! 108MP कैमरा के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स

Realme C67 5G, और Realme C67 4G के फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

Realme C67 5G, C67 4G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक! 108MP कैमरा के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme C67 5G फोन भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आज दस्तक देने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Realme C67 5G, और 4G के फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
  • Realme C67 5G की भारत में कीमत 13,499 बताई गई है
  • 5जी वेरिएंट में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का बताया गया है।
विज्ञापन
Realme C67 5G फोन भारत में आज यानी 14 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर के साथ 33W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स खबरों में हैं। ग्रीन और ब्लैक शेड्स में आने वाला ये रियलमी लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन कई आकर्षक स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसका 4G वेरिएंट भी लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है जिसे लेकर लेटेस्ट लीक में बड़ी जानकारी मिल रही है। दोनों ही स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Realme C67 5G फोन भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आज दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे के लिए निर्धारित है जिसे कंपनी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम के जरिए देखा जा सकेगा। फोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ होगा। कहा गया है कि यह अब तक का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट बताया गया है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन को दो कलर वेरिएंट्स- ग्रीन और ब्लैक में पेश किया जा सकता है। 

लेकिन लॉन्च से पहले Realme C67 5G, और Realme C67 4G के फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Appuals की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही मॉडल्स में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इनमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। साथ ही धूल और पानी में खराब होने से बचाने के लिए फोन को IP54 रेट किया गया है। 

Realme C67 5G में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट है जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज होगी। वहीं Realme C67 4G में Snapdragon 685 SoC होने की बात सामने आई है जिसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। दोनों ही फोन 5000एमएएच बैटरी के साथ आएंगे। जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। 

Realme C67 4G में 108 मेगापिक्सल कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं 5जी वेरिएंट में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। सेल्फी के लिए दोनों फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा कैरी कर सकते हैं। Realme C67 5G की भारत में कीमत (Realme C67 5G price in India) 13,499 रुपये से शुरू बताई गई है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी
  3. गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
  4. Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन
  6. MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  8. Techno Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्ज, जानें कीमत
  9. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकता है अलग AI बटन, 4 इंच का कवर डिस्प्ले
  10. साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »