7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है

ख़ास बातें
  • Realme C100 5G को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है
  • इस स्मार्टफोन में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme की C सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। Realme C100 5G में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme C100 5G में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080 p और 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

Realme C100 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। Realme C100 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का THB 6,999 (लगभग 20,000 रुपये) और 6 GB + 128 GB का THB 7,499 (लगभग 21,400 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को पर्पल और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Realme C100 5G की थाईलैंड में 22 अप्रैल से विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिक्री की जाएगी। 

Realme C100 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच रिस्पॉन्स रेट, 256 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 1,080 p और 30 fps पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou, USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। Realme C100 5G की 7,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 166.47 x 78.23 x 8.88 mm और भार लगभग 224 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »