50MP कैमरा के साथ आएगा Realme 9i फोन! स्पेसिफिकेशन लीक

रिपोर्ट के अनुसार, Realme 9i स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 4जी प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि क्वालकॉम द्वारा अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था यह 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी आधारित प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन वियतनाम मार्केट में जनवरी 2022 से उपलब्ध कराया जाएगा।

50MP कैमरा के साथ आएगा Realme 9i फोन! स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Realme 9i जनवरी 2022 में हो सकता है लॉन्च
  • रियलमी 9आई में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का कैमरा
  • स्नैपड्रैगन 680 4जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
विज्ञापन
Realme 9i स्मार्टफोन की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं रही है। स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। आगामी Realme स्मार्टफोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 680 4जी प्रोसेसर से लैस होंगे, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। रियलमी 9आई को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। हालांकि, Realme ने फिलहाल फोन लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। लीक का दावा है कि रियलमी 9आई फोन Realme 9 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा जो कि जनवरी 2022 में लॉन्च किया गया था।

ThePixel.vn  की रिपोर्ट के अनुसार, Realme 9i स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 4जी प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि क्वालकॉम द्वारा अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था यह 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी आधारित प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन वियतनाम मार्केट में जनवरी 2022 से उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा, एक अन्य टिप्सटर (@chunvn8888) ने ट्वीट कर रियलमी 9आई स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। टिप्सटर के अनुसार, आगामी Realme स्मार्टफोन फुल-एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। रियलमी 9आई फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। टिप्सटर का यह भी कहना है कि रियलमी 9आई फोन स्नैपड्रैगन 680 4जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

इससे पहले Realme 9i के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें फोन का डिज़ाइन Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन के समान दिखा था। रेंडर्स में हैंडसेट का पिछला हिस्सा स्क्रीन के निचले बाएँ कोने पर Realme लोगो के रूप में छोटी ब्रांडिंग भी दिखाता है। रेंडर में नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के दाईं ओर स्थित सिंगल स्पीकर दिखता है।

हालांकि, रियलमी ने रियलमी 9आई स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी का ऐलान नहीं किया, ऐसे में यह जानकारी अफवाह मात्र भी हो सकती है।

रियलमी 9आई स्मार्टफोन में अपने पिछले वर्ज़न Realme 8i की तुलना में कई अपग्रेड्स स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं। Realme 8i फोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मिलता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी 8आई स्मार्टफोन में 6.6-इंच का full-HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी96 प्रोसेसर से लैस है। फोन के साथ 6 जीबी LPDDR4x रैम दी गई है। इसके साथ 5 जीबी वर्चुअल रैम भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Samsung S5KJN1 प्राइमरी कैमरा मौजूद है। साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz, full-HD+ display
  • 33W fast charging support
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Feature omissions compared to its predecessor
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz display
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी96
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 9i, Realme 9i Specifications, Realme, Realme 8i
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »