50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Realme 9i फोन भारत में लॉन्च, कीमत 13,999 से शुरू...

Realme 9i फोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Realme 9i फोन भारत में लॉन्च, कीमत 13,999 से शुरू...

Prism Black और Prism Blue कलर ऑप्शन में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Realme 9i में मिलेंगे दो कॉन्फिग्रेशन
  • रियलमी 9आई की सेल 22 जनवरी को शुरू होगी
  • फोन में मौजूद है 6 जीबी रैम
विज्ञापन
Realme 9i स्मार्टफोन को भारत में आज मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह Realme फोन पिछले साल लॉन्च हुए Realme 8i स्मार्टफोन का ही सक्सेसर है। रियलमी 9आई फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह दो पिछले साल के मॉडल की तुलना में बड़े बदलाव हैं। इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ-साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, रियलमी 8आई स्मार्टफोन से तुलना करें, तो नया फोर 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है जबकि पुराना मॉडल 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया था। रियलमी 9आई स्मार्टफोन की टक्कर Redmi Note 10S और Samsung Galaxy M32 जैसे स्मार्टफोन से होगी।

Realme 9i price in India, availability

Realme 9i फोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। फोन में खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन मौजूद हैं वो हैं Prism Black और Prism Blue। फोन खरीद के लिए Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से मिलेगा। फोन की अर्ली सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर 22 जनवरी से शुरू होगी।

पिछले साल Realme 8i स्मार्टफोन को इसी कीमत में 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो कि फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमच थी। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी।

रियलमी 9आई फोन को पिछले हफ्ते वियतनाम में लॉन्च किया गया था। वियतनाम में फोन की कीमत VND 6,290,000 ( लगभग 20,500 रुपये) है, जिसमें फोन का सिंगल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
 

Realme 9i specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी 9आई Android 11 के साथ Realme UI 2.0 पर काम करता है। फोन में 6.6 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। इसके अलावा, फोन में 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और Dragon Trail Pro glass मौजूद है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 610 जीपीयू, 6 जीबी LPDDR4X रैम मिलती है। Realme ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए Realme 9i में डायनामिक रैम एक्सपेंशन सपोर्ट को पेश करने का भी वादा किया है। इसमें 5 जीबी रैम एक्सपेंशन मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी Samsung सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में 2 मेगपिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी UFS 2.2 है। कंपनी के अनुसार, फोन की स्टोरेज को 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Realme 9i में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33 वॉट डार्ट चार्ज सपोर्ट मौजूद है। यह टेक्नोलॉजी फोन को जीरो से 100 प्रतिशत 70 मिनट में चार्ज कर देती है। फोन का डायमेंशन 164.4x75.7x8.4mm और भार 190 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 90Hz, full-HD+ display
  • 33W fast charging support
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Feature omissions compared to its predecessor
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz display
  • Powerful processor
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी96
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड ने पकड़ी रफ्तार, सेल्स में 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. TCS को लगा झटका, प्रॉफिट में हुई बड़ी गिरावट
  3. OnePlus 15T में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. बच्चों का WhatsApp अब माता-पिता के कंट्रोल में? नया फीचर बदल सकता है सब कुछ
  5. इस महीने तक देश के हर गांव में पहुंचेगा 4G! जानें सरकार का मास्टरप्लान
  6. Redmi K90 Ultra में हीट पर कंट्रोल के लिए दिया जा सकता है बिल्ट-इन कूलिंग फैन  
  7. पोर्नोग्राफिक कंटेंट के कारण इन देशों में Elon Musk के Grok AI पर लगी रोक....
  8. आपके फोन का इमरजेंसी लोकेशन सर्विस फीचर बचा सकता है आपकी जान, जानें कैसे करें उपयोग
  9. Amazon Great Republic Day Sale 2026: iPhone पर बंपर डिस्काउंट, इन फोन पर डील्स का हुआ खुलासा
  10. Redmi Turbo 5 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »