1,500 रुपये तक महंगे हुए Realme 8, Realme 8 5G, Realme C11 (2021), Realme C21, Realme C25 फोन

Realme C11 (2021) स्मार्टफोन में 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि Realme C21 और Realme C25s स्मार्टफोन में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दूसरी ओर Realme 8 और Realme 8 5G फोन की कीमत 1,500 रुपये तक बढ़ गई है।

1,500 रुपये तक महंगे हुए Realme 8, Realme 8 5G, Realme C11 (2021), Realme C21, Realme C25 फोन
ख़ास बातें
  • Realme 8 और चार अन्य फोन की कीमत भारत में बढ़ी
  • भारत में रविवार 29 अगस्त से लागू हो चुकी हैं नई कीमतें
  • Realme C25s स्मार्टफोन की कीमत जून में भी बढ़ी थी
विज्ञापन
Realme 8, Realme 8 5G, Realme C11 (2021), Realme C21 और Realme C25s स्मार्टफोन की कीमत भारत में 1,500 रुपये तक बढ़ गई है। रियलमी सी21 (2021) स्मार्टफोन में 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रियलमी सी21 और रियलमी सी25एस स्मार्टफोन में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी 8 और रियलमी 8 5जी फोन की कीमत 1,500 रुपये तक बढ़ गई है। बढ़ी हुई कीमतें सभी प्लेटफॉर्म पर लागू हो चुकी हैं और इन्हें ऑनलाइन स्टोर्स Flipkart और Realme.com पर भी लिस्ट कर दिया गया है।
 

Realme 8 price in India

अपडेट के बाद Realme 8 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 14,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये हो गई है, जो कि पहले 15,499 रुपये थी। फोन के टॉप  8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये से बढ़कर अब 17,999 रुपये हो गई है।
 

Realme 8 5G price in India

रियलमी 8 की तरह Realme 8 5G की कीमत भारत में 15,499 रुपये से शुरू होगी, जो कि पहले 13,999 रुपये थी। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 16,499 रुपये हो गई है। फोन के टॉप  8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर अब 18,499 रुपये हो गई है। इन सभी फोन में कंपनी ने 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की है।
 

Realme C11 (2021) price in India

Realme C11 (2021) स्मार्टफोन भी कीमत में हुई बढ़ोतरी की वजह से महंगे हो गए हैं, फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये हो गई है। पहले यह वेरिएंट 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता था। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये से बढ़कर 8,799 रुपये हो गई है। नई कीमत के हिसाब से यह फोन 300 रुपये महंगे हुए हैं।
 

Realme C21, Realme C25s price in India

Realme C11 (2021), Realme C21 और Realme C25 स्मार्टफोन की बात करें, तो इन फोन में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रियलमी सी21 फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले 8,499 रुपये में आता था, लेकिन अब इसकी कीमत 8,999 रुपये हो गई है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये हो गई है। रियलमी सी25एस फोन की कीमत 10,499 रुपये से बढ़कर 10,999 रुपये हो गई है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये से बढ़कर 11,999 रुपये हो गई है।

कीमतों में हुआ बदलाव रविवार 29 अगस्त से लागू हो चुका है, जिसकी जानकारी सबसे पहले टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा दी गई।

Realme ने Gadgets 360 को कीमतों में हुई बढ़ोतरी कंफर्म की है। कंपनी ने बताया है कि कीमत में हुई बढ़ोतरी का कारण कॉम्पोनेंट्स की कीमत में हुआ इज़ाफा है।

गौर करने वाली बात है कि यह पहली बार नहीं है कि रियलमी ने गुपचुप तरीके से अपने किफायती स्मार्टफोन्स की कीमत भारत में बढ़ाई हो। इससे पहले भी कंपनी कई बार ऐसा कर चुकी है। जून महीने में कंपनी ने Realme C25s स्मार्टफोन को 500 रुपये महंगा कर दिया था।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Excellent battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Bloatware still present
  • Strictly average camera performance
  • Plastic back scratches easily; fingerprint magnet
  • Questionable value for money
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Sturdy body
  • कमियां
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »