• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,000mAh बैटरी से लैस Realme C21Y के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

5,000mAh बैटरी से लैस Realme C21Y के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

मॉडल नंबर RMX3261 इससे पहले IMEI database, TKDN certification, Sertifikasi, Bureau of Indian Standards (BIS) और Indonesia Telecom वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है।

5,000mAh बैटरी से लैस Realme C21Y के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

लिस्टिंग में यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ लिस्ट था

ख़ास बातें
  • Realme C21Y फोन मॉडल नंबर RMX3261 के साथ लिस्ट है
  • रियलमी सी21वाई में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • फोन में मिल सकता है नॉच डिस्प्ले
विज्ञापन
Realme C21Y स्मार्टफोन कथित रूप से NBTC और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे फोन के तुरंत लॉन्च के संकेत मिलते हैं। यह फोन Realme C21 सीरीज़ का हिस्सा होगा, जिसमें फिलहाल केवल एक Realme C21 स्मार्टफोन शामिल है जो कि मार्च महीने में मलेशिया में लॉन्च हुआ था। फिलहाल रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन से जुड़ी बहुत ही कम जानकारी सामने आई है और कंपनी ने भी इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। लिस्टिंग में दिखता है कि इस फोन का मॉडल नंबर RMX3261 होगा, जो कि इससे पहले यूएस एफसीसी लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ था।  

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Realme C21Y फोन NBTC और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, इन दो लिस्टिंग से फोन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं होता है। लिस्टिंग में रियलमी सी21वाई फोन मॉडल नंबर RMX3261 के साथ लिस्ट हुआ है। इन लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलते हैं कि रियलमी सी21वाई फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि Realme C21 फोन मार्च महीने में मलेशिया में लॉन्च किया गया था और उसके बाद अप्रैल में इसे भारत लाया गया।

NBTC और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट होने वाला यही मॉडल नंबर FCC लिस्टिंग पर भी स्पॉट किया गया था। इस लिस्टिंग में दिखा था कि रियलमी सी21वाई फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया जाएगा। यह फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। वहीं इसमें ब्लूटूश वी5.1 और सिंगल बैंड वाई-फाई मौजूद होगा। लिस्टिंग में यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ लिस्ट था।

एफसीसी लिस्टिंग को सबसे पहले 91Mobiles द्वारा स्पॉट किया गया था और पब्लिकेशन ने यह उल्लेख किया है कि यह यह मॉडल नंबर इससे पहले IMEI database, TKDN certification, Sertifikasi, Bureau of Indian Standards (BIS) और Indonesia Telecom वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। बीआईएस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि रियलमी सी21वाई फोन भारत में भी जल्द लॉन्च हो सकता है।

जैसे कि हमने पहले बताया रियलमी ने फिलहाल Realme C21Y स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है और फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि यह फोन कब लॉन्च होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Sturdy body
  • कमियां
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme C21Y, Realme C21Y specifications, Realme C21, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  9. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »