4GB रैम और 5,000mAh बैटरी वाले Realme C21 की आज पहली फ्लैश सेल, जानें कीमत

Realme C21 स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जाता है, साथ ही फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है।

4GB रैम और 5,000mAh बैटरी वाले Realme C21 की आज पहली फ्लैश सेल, जानें कीमत

Realme C21 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme C21 की पहली फ्लैश सेल आज है
  • फोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में Flipkart और Realme.com पर बेचा जाएगा
  • MediaTek Helio G35 और 4GB रैम से लैस आता है Realme C21
विज्ञापन
Realme C21 को Realme C20 और Realme C25 के साथ पिछले हफ्ते गुरुवार को लॉन्च किया गया था। जहां एक ओर रियलमी सी20 की पहली सेल 12 अप्रैल को हो चुकी है और रियलमी सी25 की पहली सेल 16 अप्रैल को होनी है। वहीं, रियलमी सी21 की पहली सेल आज यानी 14 अप्रैल को होने जा रही है। सेल Flipkart और Realme.com पर आयोजित होगी। Realme C21 में MediaTek का Helio G35 प्रोसेसर मिलता है। स्मार्टफोन की कीमत के लिहाज से यह प्रोसेसर अच्छा है। इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल सेंसर से लैस आता है। बैटरी इस फोन की जान है, क्योंकि कंपनी ने इस बजट फोन में 5,000mAh क्षमता की बैटरी है। आइए Realme C21 के बारे में सब कुछ जानते हैं।
 

Realme C21 price in India

Realme C21 स्मार्टफोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जाता है, साथ ही फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को क्रोस ब्लैक और क्रोस ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जैसा कि हमने बताया रियलमी सी21 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Realme.com पर शुरू होगी। फोन को ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भी खरीदा जा सकता है।
 

Realme C21 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी सी21 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4x रैम मिलता है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी21 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, इसके अलावा इसमें आपको दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स मिलेंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है, जिसको माइक्रो एससडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए/जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर्स में एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट स्थित है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 165.2x76.4x8.9mm और भार 190 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Sturdy body
  • कमियां
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »