Realme 5i लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Realme 5i चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

Realme 5i लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Realme 5i की कीमत करीब 11,500 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • रियलमी 5आई के दो वेरिएंट हुए हैं लॉन्च
  • रियलमी 5आई भारत में 9 जनवरी को होगा लॉन्च
  • Realme 5i में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
विज्ञापन
Realme 5i स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है। सोमवार को रियलमी ब्रांड ने अपने इस बजट स्मार्टफोन को वियतनामी मार्केट में पेश किया। यह रियलमी 5 का थोड़ा कमज़ोर वर्ज़न है। रियलमी 5आई चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। यहां वाइड-एंगल कैमरा और माइक्रो कैमरा मिलता है। अन्य खासियतों की बात करें तो यह Realme स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी, 6.52 इंच डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसके अलावा रियलमी 5आई में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि वियतनाम में लॉन्च किए जाने के बाद रियलमी 5आई को भारत लाने की तैयारी है।
 

Realme 5i price

रियलमी 5आई को 3,690,000 वियतनामी डॉलर (करीब 11,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4,290,000 वियतनामी डॉलर (करीब 13,500 रुपये) में बेचा जाएगा। नए रियलमी फोन के ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट हैं।
 

Realme 5i specifications

डुअल-सिम रियलमी 5आई एंड्रॉयड पाई पर आधारित ColorOS 6.0.1 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ। Realme के नए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।

Realme 5i चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

रियलमी 5आई की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी और जीपीएस शामिल हैं। कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme के इस फोन का डाइमेंशन 164.4 x 75 x 9.3 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No fast charging
  • Below average low-light camera performance
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 5i, Realme 5i specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »