Realme 5, Realme 5i और Realme 5s को मिला एंड्रॉयड 10 अपडेट

Realme ने Realme 5, Realme 5i, और Realme 5s के इस अपडेट की जानकारी कंपनी के अधिकारिक कम्युनिटी फोरम के माध्यम से दी।

Realme 5, Realme 5i और Realme 5s को मिला एंड्रॉयड 10 अपडेट

Realme 5 सीरीज़ रहा है बेहद लोकप्रिय

ख़ास बातें
  • Realme 5, Realme 5i और Realme 5s के लिए चुनिंदा यूज़र्स के लिए अपडेट
  • फोन को मिला एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI 1.0 अपडेट
  • Realme ने आधिकारिक फोरम पर दी जानकारी
विज्ञापन
Realme ने अपने तीन स्मार्टफोन के लिए भारत में एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई 1.0 अपडेट रोलआउट कर दिया है। रियलमी के ये तीन स्मार्टफोन हैं- Realme 5, Realme 5i, और Realme 5s। लेटेस्ट अपडेट नए इंटरफेस, ऑप्टिमाइज़्ड स्मार्ट स्लाइडबार, थ्री फिंगर स्क्रीनशॉट गेस्चर, नेविगेशन गेस्चर 3.0 आदि को लेकर आया है। इसके अलावा इस अपडेट में तीनों स्मार्टफोन के लिए Airtel और Jio नेटवर्क पर वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट को भी शामिल किया गया है। रियलमी 5 और रियलमी 5एस स्मार्टफोन का फर्मवेयर वर्ज़न नंबर RMX1925EX_11_C.39 है और रियलमी 5आई का अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न RMX2030EX_11.C.45 है।

Realme ने Realme 5, Realme 5i, और Realme 5s के इस अपडेट की जानकारी कंपनी के अधिकारिक कम्युनिटी फोरम के माध्यम से दी। इसकी जानकारी सबसे पहले XdaDevelopers द्वारा दी गई है। फोरम के अनुसार, फिलहाल इस अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जैसे ही यह पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग मौजूद नहीं है। इसे आने वाले दिनों में सभी यूज़र्स के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा अपडेट ओटीए द्वारा ज़ारी किया गया है। अगर आप रियलमी 5 या फिर रियलमी 5एस यूज़र हैं, तो अपने स्मार्टफोन में इस अपडेट की उपलब्धता जानने के लिए आप सेटिंग्स में जाकर देख सकते हैं।

रियलमी 5, रियलमी 5आई और रियलमी 5एस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई 1.0 अपडेट मिला है। तीनों ही स्मार्टफोन का चेंजलॉग एक जैसा ही है। यह अपडेट स्मार्ट साइडबार के साथ आता है, जिसमें फुल स्क्रीन ऐप पर असिस्टिव बॉल ओपेसिटी और हाइड असिस्टिव बॉल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस अपडेट रियलमी शेयर फीचर, नए लाइव वॉलपेपर्स, डायनमिक वेदर रिंगटोन, सिंपल मोड और कैमरा फोकस ऑप्टिमाइज़ेशन के विभिन्न प्रकार के साथ आता है। थ्री फिंगर स्क्रीनशॉट गेस्चर सपोर्ट में यूज़र्स को तीन उंगलियों की सहायता से मोबाइल फोन के किसी भी भाग का स्क्रीनशॉट लेने में सहायता मिलती है। साथ ही यह अपडेट नया नेविगेशन गेस्चर, फोकस मोड, नया चार्जिंग एनिमेशन, स्क्रीन रिकॉर्डिंग में पॉज ऑप्शन और टॉकबैक फ्लोटिंग प्रोम्पट लेकर आता है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • कमियां
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No fast charging
  • Below average low-light camera performance
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Cameras perform well in daylight
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No fast charging
  • Cameras struggle in low light
  • A little heavy and bulky
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »