Realme 5G सेल शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 12 हजार रुपये का डिस्काउंट

Realme 5G सेल Realme वेबसाइट पर चालू हो चुकी है, जिसमें नएए लॉन्च किए गए Realme Narzo 60x 5G पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Realme 5G सेल शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 12 हजार रुपये का डिस्काउंट

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 60x में 6.72 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर दिए जा रहे हैं।
  • Realme Narzo 60x 5G पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Realme 11x 5G नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Realme 5G सेल अब शुरू हो चुकी है। देशभर में Realme की सेल 11 सितंबर से 17 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान चुनिंदा Realme 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर दिए जा रहे हैं, जिसमें नए लॉन्च किए गए Realme Narzo 60x, Realme 11 5G और Realme 11 Pro 5G शामिल हैं। सेल के दौरान ग्राहक अधिकतम 12 हजार रुपये बचा सकते हैं। ऑफर में इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील भी शामिल हैं।

Realme 5G सेल Realme वेबसाइट पर चालू हो चुकी है, जिसमें नए लॉन्च किए गए Realme Narzo 60x 5G पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जोकि आज यानी 12 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सेल के दौरान इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा खरीदारों को 279 रुपये तक के 2X सिक्के का रिवार्ड भी मिल सकता है। वहीं 6 महीने तक फ्री स्क्रीन डेमेज प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। स्मार्टफोन 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसे स्टेलर ग्रीन और नेबुला पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा Realme 11 5G, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ समेत Realme 11 सीरीज किफायती दामों में उपलब्ध है। Realme 11 5G पर 1,500 रुपये डिस्काउंट और Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा खरीदार स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ ले सकते हैं। Realme 11 Pro की कीमत 21,999 रुपये और Realme 11 Pro+ की कीमत 25,999 रुपये है।

इसके अलावा Realme 11x 5G नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ भी उपलब्ध है। हालांकि, स्मार्टफोन पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

सेल में डिस्काउंट पर Realme Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G उपलब्ध हैं। Narzo 60 5G पर 1,300 रुपये का डिस्काउंट और Narzo 60 Pro 5G पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफर के तहत ICICI, Kotak Mahindra और Axis Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 250 रुपये छूट मिल सकती है।  

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2412x1080 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent in-hand feel
  • Brilliant display
  • Good performance
  • Long battery life, fast charging
  • Good front camera
  • कमियां
  • Bloated software with ads
  • Rear cameras need better optimisation
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7050
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »