• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Holi Sale : एमेजॉन पर ये 5G स्‍मार्टफोन बिक रहे बहुत कम दाम पर! जानें प्राइस और ऑफर्स

Amazon Holi Sale : एमेजॉन पर ये 5G स्‍मार्टफोन बिक रहे बहुत कम दाम पर! जानें प्राइस और ऑफर्स

Amazon Holi Sale : ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) ने इस मौके पर तमाम स्‍मार्टफोन्‍स पर छूट और ऑफर्स की पेशकश की है।

Amazon Holi Sale : एमेजॉन पर ये 5G स्‍मार्टफोन बिक रहे बहुत कम दाम पर! जानें प्राइस और ऑफर्स

Photo Credit: amazon

POCO M6 Pro 5G स्‍मार्टफोन 38 फीसदी की छूट के साथ 9999 रुपये में उपलब्‍ध है।

ख़ास बातें
  • होली पर एमेजॉन पेश कर रहा ऑफर्स
  • तमाम स्‍मार्टफोन्‍स पर मिल रही छूट
  • 5जी फोन्‍स को लिया जा सकता है कम दाम पर
विज्ञापन
Amazon Holi Sale : देशभर में आज होली का त्‍योहार मनाया जा रहा है। कुछ राज्‍यों में कल यानी 26 मार्च को होली मनाई जाएगी। ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) ने इस मौके पर तमाम स्‍मार्टफोन्‍स पर छूट और ऑफर्स की पेशकश की है। ‘एमेजॉन होली स्‍टोर' में POCO, Tecno, Redmi, iQOO, Honor और Motorola के स्‍मार्टफोन्‍स को कम दाम में खरीदा जा सकता है। हम आपको टॉप-5 स्‍मार्टफोन्‍स पर मिल रहे ऑफर्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्‍हें आप इस फेस्टिवल ऑर्डर कर सकते हैं।   
 

Poco M6 Pro 5G

एमेजॉन होली स्‍टोर में POCO M6 Pro 5G स्‍मार्टफोन 38 फीसदी की छूट के साथ 9999 रुपये में उपलब्‍ध है। HSBC बैंक कार्ड का इस्‍तेमाल करने पर यह छूट और बढ़ सकती है। Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, ज‍िसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है और सेल्‍फी के लिए 8 एमपी का कैमरा दिया गया है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Samsung Galaxy M14 5G

एमेजॉन होली स्‍टोर में Samsung Galaxy M14 स्‍मार्टफोन को 44 फीसदी की छूट के साथ 9990 रुपये में लिया जा सकता है। दावा है कि यह इस स्‍मार्टफोन के अबतक के सबसे कम प्राइस हैं। अगर आपके पास OneCard का क्रेडिट कार्ड है तो छूट को और बढ़ा सकते हैं। Samsung Galaxy M14 में 50 मेगापिक्‍सल का ट्रिपल कैमरा सिस्‍टम है। 6 हजार एमएएच बैटरी इस फोन में मौजूद है। हालांकि बॉक्‍स में चार्जर नहीं मिलता। कंपनी ने 2 ओएस अपग्रेड और 4 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट देने की बात कही है। 
 

iQOO Z9 5G

होली के मौके पर iQOO Z9 5G को कम से कम 17999 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है। iQOO Z9 5G उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्‍शन हो सकता है जो अंडर 20 हजार रुपये में परफॉर्मेंस फोकस्‍ड डिवाइस चाहते हैं। इसमें 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। डाइमेंसिटी 7200 5जी प्रोसेसर से यह लैस है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। याद रहे कि फोन के 17999 रुपये प्राइस बैंक डिस्‍काउंट के जरिए मुमकिन होते हैं, जो आईसीआईसी और एचडीएफसी बैंक कार्डों पर लागू होंगे। 
 

Redmi 12 5G

एमेजॉन होली स्‍टोर में Redmi 12 5G स्‍मार्टफोन 25 फीसदी की छूट के साथ 11,999 रुपये में उपलब्‍ध है। ऑफर्स के जरिए इस छूट को एक हजार रुपये तक और बढ़ाया जा सकता है। Redmi 12 5G में 6.79 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है, ज‍िसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। इसमें स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। रियर कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। 
 

realme narzo 60 5G 

होली के मौके पर realme narzo 60 5G स्‍मार्टफोन को 25 फीसदी की छूट के साथ 14,999 रुपये में लिया जा सकता है। realme narzo 60 में 90 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले है। 8 जीबी रैम दी गई है जो मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर के साथ परफॉर्म करती है। फोन में 64 मेगापिक्‍सल का एआई कैमरा है। बैटरी 5 हजार एमएएच की है, जिसे चार्ज करने के लिए 33 वॉट का फास्‍ट चार्जर दिया गया है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2408x1080 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Excellent battery life
  • Decent primary camera
  • Bright OLED screen
  • Good design and build quality
  • IP54 rating
  • कमियां
  • Lacks ultra-wide-angle or macro cameras
  • Bloatware and V-Appstore notification spam
  • Slower charging compared to rivals
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G on a budget
  • Multiple RAM and storage variants
  • Main, selfie camera deliver good daylight performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Display isn't legible under harsh lighting
  • No ultra-wide camera
  • Bloatware in MIUI
डिस्प्ले6.79 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2460x1080 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »