Realme 12X 5G डायनैमिक बटन फीचर के साथ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6100+ SoC दिया गया है

Realme 12X 5G डायनैमिक बटन फीचर के साथ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Realme 11X 5G की जगह लेगा
  • Realme 12X 5G में 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने हाल ही में चीन में Realme 12X 5G को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ SoC और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि देश को कुछ बदलाव के साथ लाया जाएगा। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Realme 11X 5G की जगह लेगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Realme 12X 5G में 45 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इसमें Realme 12 5G के समान डायनैमिक बटन दिया जा सकता है। यह विभिन्न फंक्शंस के लिए शॉर्टकट बटन के तौर पर कार्य करता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर भी देखा गया था। 

Realme 12X 5G के चीन में लॉन्च किए गए वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6100+ SoC दिया गया है। इसमें 12 GB तक RAM है जिसे वर्चुअल तरीके से 24 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.67 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है। Realme 12X 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 1,799 (लगभग 20,000 रुपये) का है। इसे ब्लू बर्ड और ब्लैक जेड कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Realme 12 5G और Realme 12+ 5G को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Realme 12 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ 5G SoC और Realme 12+ 5G में MediaTek Dimensity 7050 5G है। इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ है। इनमें डायनैमिक RAM टेक्नोलॉजी है जिससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज से अतिरिक्त RAM को जोड़ने का विकल्प मिलता है। Realme 12 5G के 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 17,999 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Twilight Purple और Woodland Green कलर्स में उपलब्ध है। Realme 12+ 5G के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 21,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन के लिए तीन वर्ष के सॉफ्टवेयर अपडेट और दो वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  4. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  6. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  7. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  11. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »