Realme 16 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा, 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 

इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 नवंबर 2025 15:08 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • Realme 16 Pro में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चल सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Realme 16 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Realme 15 Pro की जगह लेगा। आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Anvin ने बताया है कि Realme 16 Pro में RAM और स्टोरेज के चार विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसे गोल्ड, ग्रे और पर्पल कलर्स में लाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चल सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Realme 16 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Realme 16 Pro में 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Realme 15 Pro में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले  (2,800 × 1,280 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस वर्ष जुलाई में भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 7 Gen 4 है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Realme 15 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 4K 60 fps को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme 15 Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  3. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  2. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  3. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  5. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  6. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  7. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  8. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  10. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.