Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी

Realme 16 5G में 7,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी YouTube पर 22 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 23:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच डिस्प्ले होगा
  • इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का AirFlow वेपर चैंबर सॉल्यूशन होगा

इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच डिस्प्ले होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। यह Android 16 पर बेस्ड कंपनी के UI पर चलेगा। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। Realme 16 5G में 7,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी YouTube पर 22 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच डिस्प्ले 3,000 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का AirFlow वेपर चैंबर सॉल्यूशन दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.1 mm की होगी। कंपनी ने इसके लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

Advertisement

इस वर्ष जनवरी में Realme 16 5G को वियतनाम में लॉन्च किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसे White Swan और Black Cloud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Realme 16 5G में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,372 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए DT Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की डु्अल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी कैमरा यूनिट पोट्रेट, सिनेमैटिक, डुअल-व्यू वीडियो और नाइट मोड्स को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.