Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
Photo Credit: Karbonn
Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है।
Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro की सेल आज से शुरू हो गई है, जिन्हें हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में री एंट्री करते हुए लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इन दोनों फोन की खासतौर पर बिक्री शुरू हुई है। दिवाली सेल के दौरान बैंक ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत का लाभ भी मिल रहा है। ये दोनों ही स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी81 प्रोसेसर से लैस हैं और एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। यहां हम आपको डिटेल से Rebel और Rebel Pro के बारे में बता रहे हैं।
Karbonn Rebel Pro के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,499 है। दिवाली सेल के दौरान बैंक ऑफर में HDFC Bank डेबिट या क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹11,249 हो जाएगी। वहीं Karbonn Rebel के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹11,999 है। सेल में HDFC Bank डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹10,800 हो जाएगी।
Karbonn Rebel में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 650 निट्स तक है। वहीं Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 720 निट्स तक है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। कंपनी 2 ओएस अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा भी करती है। वहीं इन दोनों स्मार्टफोन्स को मीडियाटेक हीलियो जी81 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप के मामले में Rebel के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी एआई कैमरा मिलता है। वहीं Rebel Pro के रियर में 64 मेगापिक्सल का एआई कैमरा शामिल है। इन दोनों में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Rebel में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Rebel Pro में 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम