हाल ही में TF International Securities के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने दावा किया था कि iPhone 18 और iPhone 18e में एपल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के सपोर्ट के लिए मेमोरी अपग्रेड हो सकता है
Photo Credit: Apple
यह एक सांकेतिक इमेज है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने हाल ही में iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया था। अगले वर्ष की शुरुआत में iPhone को पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले और नेक्स्ट-जेनरेशन चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि iPhone में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A20 चिपसेट दिया जा सकता है। iPhone 18 में कंपनी का स्टैंडर्ड Dynamic Island डिजाइन बरकरार रखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ कम प्राइस वाले iPhone 18e और iPhone Air 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है।
इस टिप्सटर ने बताया है कि iPhone 18 के प्राइस में बढ़ोतरी की जा सकती है। भारत में पिछले वर्ष iPhone 17 को 82,900 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने की वजह से एपल ने iPhone 17 सहित अपने स्मार्टफोन्स के प्राइसेज को बढ़ाया था। हाल ही में TF International Securities के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने दावा किया था कि iPhone 18 और iPhone 18e में एपल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के सपोर्ट के लिए मेमोरी अपग्रेड हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 9 GB का RAM दिया जा सकता है।
iPhone 18e में 6.12 इंच LTPS OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iPhone 17e में 6.1 इंच का डिस्प्ले है। iPhone 18e में एपल का A20 चिप दिया जा सकता है। iPhone 17e में A19 चिप है। आगामी आईफोन में 9 GB का RAM हो सकता है। iPhone 18e में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा बरकरार रखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। भारत में इस वर्ष मार्च में लॉन्च किए गए iPhone 17e में 6.1 इंच Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह स्मार्टफोन iOS 26 पर चलता है। iPhone 17e में कंपनी A19 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में f/1.6 अपार्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत