Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट

Excitel Broadband Diwali Dhamaka ऑफर लेकर आया है, जिससे फ्री में इंटरनेट चलाने की सुविधा मिल रही है।

Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट

Photo Credit: Pexels/Ketut Subiyanto

Excitel के ₹3,000 वाले प्लान में 200Mpbs की स्पीड से इंटरनेट चलता है।

ख़ास बातें
  • Excitel के ₹3000 और ₹6000 वाले प्लान में 200Mpbs से इंटरनेट मिलता है।
  • Excitel के ₹6000 वाले प्लान में 3 महीने की अतिरिक्त वैधता फ्री मिलती है।
  • Excitel के ₹3000 वाले प्लान में 2 महीने की अतिरिक्त वैधता फ्री मिलती है।
विज्ञापन

दिवाली के मौके पर हर जगह डील्स और ऑफर्स की बारिश चल रही है। इसी बीच इंटनरेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel Broadband ने फेस्टिव प्रमोशन ऑफर Diwali Dhamaka शुरू किया है। दिवाली के मौके पर शुरू हुआ यह ऑफर ग्राहकों को फ्री में इंटरनेट चलाने की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए वैध रहेगा और सिर्फ नए सब्सक्राइबर्स ही इसका लाभ उठा पाएंगे। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को दो  200Mbps वाले इंटरनेट प्लान्स की खरीद के साथ अतिरिक्त महीनों की वैधता फ्री में मिल रही है, इस दौरान यूजर्स इंटरनेट समेत अन्य बंडल फायदों का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। 

Excitel का यह प्रमोशनल ऑफर 30 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगा और सभी सर्विस एरिया में काम करेगा। इस कैंपेन के तहत इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर बिना किसी लागत के अतिरिक्त सर्विस महीने प्रदान कर रहा है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रमोशनल बेनिफिट और बंडल इंस्टॉलेशन खासतौर पर उन नए कनेक्शन पर लागू होंगे जो कि इस कैंपेन अवधि के दौरान लिए जाएंगे। 

Excitel का ₹3,000 वाला प्लान: Excitel  के इस ₹3,000 वाले प्लान में 200Mpbs की स्पीड से इंटरनेट चलता है। यह प्लान 3 महीने की वैधता के साथ आता है। इस प्लान की कीमत ₹3,000 है।  इन कीमतों में जीएसटी से लेकर इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल हैं। दिवाली धमाका ऑफर के तहत इस प्लान के साथ 2 महीने की वैधता फ्री मिल रही है, जिससे कुल वैधता 5 महीने की हो जाती है। इस ऑफर के बाद प्लान की प्रभावी कीमत ₹508 प्रति माह हो जाती है।

Excitel का ₹6,000  वाला प्लान: Excitel  के ₹6,000  वाले प्लान में 200Mpbs के साथ इंटरनेट मिलता है। इस प्लान की वैधता 9 महीने तक चलती है। वैसे तो इस प्लान की कीमत ₹6,000 है, लेकिन दिवाली धमाका ऑफर के बाद इस प्लान के साथ 3 महीने की वैधता फ्री मिल रही है, जिससे कुल वैधता 12 महीने की हो जाती है। जीएसटी से लेकर इंस्टॉलेशन चार्ज इन कीमतों में शामिल किए गए हैं। इस ऑफर के बाद प्लान की मासिक प्रभावी कीमत ₹424 प्रति माह हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »