Realme 16 5G की डु्अल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। देश में लॉन्च होने वाले Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि भारत में Realme 16 5G को लॉन्च करने की कंपनी तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने Realme 16 5G और Realme 16T के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है।
इस वर्ष जनवरी में वियतनाम में Realme 16 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसे White Swan और Black Cloud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Realme 16 5G में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,372 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए DT Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है।
Realme 16 5G की डु्अल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी कैमरा यूनिट पोट्रेट, सिनेमैटिक, डुअल-व्यू वीडियो और नाइट मोड्स को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, GPS, BeiDou, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प थे। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप और इंफ्रारेड कंट्रोल दिए गए हैं। Realme 16 5G की 7,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन का साइज 158.30 x 75.13 x 8.10 mm और भार लगभग 183 ग्राम का है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!