Realme Narzo N53 भारत में हुआ लॉन्च, 10 हजार से कम दाम में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा

Realme Narzo N53 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।

Realme Narzo N53 भारत में हुआ लॉन्च, 10 हजार से कम दाम में 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा

Photo Credit: Realme

Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme ने भारतीय बाजार में Realme Narzo N53 को लॉन्च कर दिया है।
  • Realme Narzo N53 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
  • Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Realme ने भारतीय बाजार में Realme Narzo N53 को लॉन्च कर दिया है। Realme का यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T612 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। रियलमी की नारजो एन सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन Narzo N53 अब तक का सबसे स्लिम फोन बताया जा रहा है। यहां हम आपको रियलमी नारजो एन53 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo N53 की कीमत और उपलब्धता


Realme Narzo N53 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। ग्राहकों को रियलमी फोन खरीदने पर HDFC Bank कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 1 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Realme Narzo N53 की बिक्री 24 मई से शुरू होगी। यह फोन Realme ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। पहली सेल के तहत लोअर वेरिएंट पर 500 रुपये और हायर वेरिएंट पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कलर ऑप्शन के लिए यह Feather Black और Feather Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। 


Realme Narzo N53 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Realme Narzo N53 में 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और ब्राइटनेस 450 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Unisoc T612 SoC पर काम करता है। इस फोन में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन 6GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट करता है। Realme का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Narzo N53 में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Narzo N53 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह बैटरी सिर्फ 30 मिनट्स में 0 से 50 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Narzo N53 की लंबाई 16.726 सेमी, चौड़ाई 7.667 सेमी, मोटाई 0.749 सेमी और वजन 182 ग्राम है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Lightweight and slim design
  • Good battery life, fast charging
  • Decent performance
  • Good front camera performance
  • कमियां
  • Display is not the sharpest
  • Software has ads, bloatware apps
  • Weak details from rear camera
  • Lacks 5G
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी612
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »