Oppo के Find X9 Ultra में मिल सकते हैं 4 रियर कैमरा

Oppo के Find X9 Ultra में क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 22:57 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड-रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है
  • इसमें 6.8 इंच LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का Find X9 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कंपनी के Find X8 Ultra की तुलना में अपग्रेड किए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में क्वाड-रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इसमें दो पेरिस्कोप कैमरा हो सकते हैं। Oppo की इस स्मार्टफोन सीरीज में Find X9, Find X9+ और Find X9 Pro भी शामिल हो सकते हैं। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo के एक आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन का मॉडल नहीं बताया गया है। इस पोस्ट में कमेंट्स से इसके Find X9 Ultra होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें डुअल पेरिस्कोप कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 1/1.1 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा बताया गया है। इसके अलावा 1/1.3 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके अन्य दो कैमरा के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo के Find X9 Ultra में क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। 

हाल ही में इसी टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन सीरीज के Find X9 Pro के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। इस स्मार्टफोन में 7,500 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8 Pro में 5.910 mAh की बैटरी थी। आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इसके पिछले वर्जन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 2.5D LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Oppo Find X9 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung के नए ISOCELL HP5 28 nm इमेजिंग सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 1/1.56 सेंसर है जो DCG-HDR (डुअल कन्वर्जन गेन HDR टेक्नोलॉजी) को सपोर्ट करता है. इसकी कैमरा यूनिट में 10x जूम क्वालिटी हो सकती है। यह 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा में Samsung HP5 सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and solid feel
  • Decent performance
  • Capable camera setup
  • IP68 and IP69
  • Fantastic battery backup
  • Bad
  • Unavailable in India
  • Peak brightness is not on par with the competition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.