Poco F2 Pro की कीमत लीक, फिर सामने आईं Redmi K30 Pro से समानताएं

Poco ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि वह 12 मई के लॉन्च इवेंट में क्या लॉन्च कर सकता है। हालांकि, हाल ही के ट्वीट में यह बताया गया था कि 2nd जनरेशन फोन इस इवेंट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 मई 2020 15:46 IST
ख़ास बातें
  • 12 मई को Poco के लॉन्च इवेंट में लॉन्च हो सकता है Poco F2 Pro
  • पोको एफ2 के कलर ऑप्शन Redmi K30 Pro की तरह हैं
  • रेडमी के30 प्रो का ही रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है पोको एफ2 प्रो

Poco F2 Pro के लॉन्च को लेकर कंपनी ने नहीं दिया कोई बयान

Poco F2 Pro को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है, इस रिपोर्ट में स्मार्टफोन से संबंधित अन्य जानकारियां भी साझा की गई हैं। बुधवार को सामने आई एक खबर के अनुसार, Xiaomi की स्पेनिश पीआर एजेंसी Poco इवेंट के लिए वर्चुअलइनवाइट्स भेज रही है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 12 मई के इवेंट में पोको एफ2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इसमें स्मार्टफोन की कीमत और कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में पोको एफ2 प्रो के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की यूरोपीय कीमत का भी ज़िक्र है।
 

Poco F2 Pro price

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Poco F2 Pro के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 570 (लगभग 46,800 रुपये) होगी। हाल ही में एक रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि पोको एफ2 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 53,300 रुपये) होगी, इसके अलावा 8 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 749 (लगभग 61,600 रुपये) होगी। तो ऐसे में 128 जीबी मॉडल की कथित नई कीमत पुराने दावे की तुलना में काफी कम है।
 

Poco F2 Pro colour options

सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पोको एफ2 प्रो फोन चार कलर ऑप्शन में आएगा। जिसमें ब्लू, ग्रे, पर्पल और व्हाइट कलर शामिल होंगे। आपको बता दें कि इन्हीं कलर ऑप्शन के साथ Redmi K30 Pro स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुआ था। जैसा कि सभी जानते हैं, शुरू से ही माना जा रहा है कि पोको एफ2 प्रो स्मार्टफोन रेडमी के30 प्रो का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, अब एक जैसे कलर ऑप्शन की जानकारी मिलने के बाद अब इस थ्योरी में ज्यादा मिलता दिख रहा है। याद दिला दें, रेडमी के30 प्रो फोन मूनलाइट व्हाइट, स्काई ब्लू, स्टार रिंग पर्पल और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ था।

Redmi K30 Pro की कीमत की बात करें, तो इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 32,500 रुपये), 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,399 (लगभग 36,000 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 40,000 रुपये) है।
Advertisement

लॉन्च से पहले यह पोको फोन चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट Gearbest पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में फोन का डिज़ाइन और कैमरा का रियर पैनल लिस्ट था, जो दिखने में बिल्कुल रेडमी के30 प्रो की तरह था। हालांकि, इस लिस्टिंग को अभी हटा दिया गया है लेकिन अभी भी इस लिस्ट में पोको स्मार्टफोन को “POCO Smartphone is Back - Multi-C Version 2” के साथ लिस्ट किया गया है, जिसमें भी यह बिल्कुल रेडमी के30 प्रो की तरह लग रहा है।

 

Advertisement

पोको ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि वह 12 मई के लॉन्च इवेंट में क्या लॉन्च कर सकता है। हालांकि, हाल ही के ट्वीट में यह बताया गया था कि 2nd जनरेशन फोन इस इवेंट में पेश किया जाएगा। इससे और भी ज्यादा पुख्ता होता है कि इस इवेंट में पोको एफ2 सीरीज से पर्दा उठाया जा सकता है, जिसमें Poco F2 और Poco F2 Pro शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco F2 Pro, Poco, Xiaomi, Redmi K30 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.