Poco F2 Pro को जल्द मिलेगा Android 11 Beta 1 अपडेट

Poco के अलावा Oppo ने भी कल यह घोषणा की थी कि जल्द ही लॉन्च होने वाली Oppo Find X2 सीरीज़ भी Android 11 Beta 1 पर आधारित कलरओएस अपडेट प्राप्त करेगी।

Poco F2 Pro को जल्द मिलेगा Android 11 Beta 1 अपडेट

Poco जल्द ही भारत में एक नया पोको फोन लॉन्च करने वाली है

ख़ास बातें
  • Android 11 Beta 1 को गूगल ने सबसे पहले अपने पिक्सल फोन के लिए जारी किया
  • Poco के अलावा Oppo और OnePlus भी अपने स्मार्टफोन के लिए कर चुके हैं घोषणा
  • Poco F2 Pro को फिलहाल भारत में नहीं किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
Poco F2 Pro को Android 11 Beta 1 मिलेगा। इसकी घोषणा Poco ने खुद की है। ट्विटर पर पोको के ग्लोबल अकाउंट से साझा किया गया एक ट्वीट साफ कर देता है कि पोको एफ2 प्रो यूज़र्स जल्द ही एंड्रॉयड 11 बीटा 1 के जरिए लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न का लुत्फ उठा सकेंगे। याद दिला दें अभी हाल ही में Google द्वारा Pixel फोन्स के लिए एंड्रॉयड 11 बीटा 1 जारी किया गया है। पोको एफ 2 प्रो वर्तमान में एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI (पोको के लिए) पर चलाता है और अब इच्छुक पोको एफ2 प्रो यूज़र्स अपने फोन पर Android 11 Beta 1 पर आधारित MIUI इंस्टॉल कर सकेंगे। बता दें कि Poco F2 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की है कि एक नया पोको स्मार्टफोन जल्द ही देश में आने वाला है।

Poco द्वारा किए गए ट्वीट से यह पता नहीं चलता है कि एंड्रॉयड 11 बीटा 1, पोको एफ 2 प्रो के लिए कब आएगा। फोन वर्तमान में पोको के लिए खास डिज़ाइन किए गए MIUI ऑपरेटिंग स्किन पर चलाता है, जो कि Xiaomi के फोन में पाए जाने वाले MIUI से थोड़ा हटकर है। शाओमी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कंपनी Mi 10 और Mi 10 Pro फोन को भी जल्द Android 11 Beta 1 देगी। Xiaomi के अलावा, कुछ अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स ने भी अपने फोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड रिलीज़ की घोषणा की है।

Oppo ने कल यह घोषणा की थी कि जल्द ही लॉन्च होने वाली Oppo Find X2 सीरीज़ भी एंड्रॉयड 11 बीटा 1 पर आधारित कलरओएस अपडेट प्राप्त करेगी। ओप्पो फाइंड एक्स2 सीरीज़ 17 जून को भारत में लॉन्च होगी। OnePlus ने भी अनपी वनप्लस सीरीज़ के लिए एंड्रॉयड 11 बीटा 1 जारी करने की घोषणा की है।

यह भी बताते चले कि Google ने कल, 11 जून को Pixel फोन के लिए Android 11 Beta 1 जारी किया।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »