8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुई Honor 500 सीरीज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

चीन में लॉन्च किए गए इन स्मार्टफोन्स में 8,000 mAh की बैटरी दी गई है। ये Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलते हैं

8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुई Honor 500 सीरीज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलते हैं

ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल हैं
  • चीन में लॉन्च किए गए इन स्मार्टफोन्स में 8,000 mAh की बैटरी दी गई है
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में 8,000 mAh की बैटरी दी गई है। ये Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स को चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Honor 500 और  Honor 500 Pro का प्राइस

चीन में लॉन्च की गई इस स्मार्टफोन सीरीज के Honor 500 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,699 (लगभग 34,000 रुपये),  12 GB + 512 GB का CNY 2,999 (लगभग 37,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 3,299 (लगभग 41,400 रुपये) का है। Honor 500 Pro के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 3,599 (लगभग 45,200 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,899 (लगभग 48,700 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,199 (लगभग 52,700 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 4,799 (लगभग 60,300 रुपये) का है। 

Honor 500 और  Honor 500 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले Honor 500 Pro में 6.55 इंच फुल HD+ (1,264 × 2,736 पिक्सल्स) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Honor 500 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, Beidou, NFC, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Honor 500 में समान डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। Honor 500 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल दिया गया है। Honor 500 की 8,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 155.8 x 74.2 x 7.75 mm और भार लगभग 198 ग्राम का है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »