Pixel 6, Pixel 6 Pro में है 23W तक पीक वायर्ड चार्जिंग स्पीड, Google ने स्पष्ट किया

Google ने चेतावनी दी है कि Pixel फोन में विशेष स्थितियों में 80 प्रतिशत से अधिक चार्जिंग रुक भी सकती है

Pixel 6, Pixel 6 Pro में है 23W तक पीक वायर्ड चार्जिंग स्पीड, Google ने स्पष्ट किया

Google ने इन फोन के विज्ञापन में चार्जिंग स्पीड दी थी

ख़ास बातें
  • Pixel फोन में विशेष स्थितियों में 80 प्रतिशत पर रुक सकती है
  • Google की इन दोनों Pixel फोन को भारत में लॉन्च करने की अभी योजना नहीं है
  • चार्जिंग रेट में बदलाव बैटरी को अधिक समय तक चलाने के लिए किया गया है
विज्ञापन
Google ने स्पष्ट किया है कि Pixel 6 फोन की वायर्ड चार्जर से पीक पावर 21 W की हो सकती है। Pixel 6 Pro को वायर्ड चार्जर से 23 W तक की पीक पावर मिल सकती है। यह इन दोनों फोन के लॉन्च पर बताई गई 30 W की पीक पावर से काफी कम है।  Google ने अब बताया है कि नए Pixel फोन पर चार्जिंग कैसे काम करती है। 

कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के जरिए मिलने वाली वास्तविक पावर सिंगल चार्ज के दौरान अलग होती है। चार्जिंग रेट में बदलाव बैटरी को अधिक समय तक चलाने के लिए किया गया है।

Google ने Pixel सपोर्ट फोरम पर Pixel 6 and Pixel 6 Pro पर चार्जिंग के काम करने के तरीके के बारे में जानकारी दी है। कम्युनिटी मैनेजर कैमिल वी. ने बताया, "हमने बैटरी लेवल के लो होने पर लिथियम आयन बैटरी को अधिक चार्जिंग रेट्स के लिए ऑप्टिमाइज किया है। Pixel 6 लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज (Google के 30 W USB-C पावर चार्जर के साथ) हो सकता है और लगभग एक घंटे में 80 प्रतिशत तक पहुंच जाता है। डिवाइस के इस्तेमाल और तापमान पर भी चार्जिंग निर्भर करती है।"

कैमिल ने बताया है कि बैटरी के फुल के निकट पहुंचने पर चार्जिंग पावर कम हो जाती है जिससे बैटरी अधिक समय तक चलती है।

इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि Pixel 6 and Pixel 6 Pro को वायर्ड चार्जर से मिलने वाली पीक पावर उम्मीद से कहीं कम है। हाल ही में हुए एक टेस्ट में Pixel 6 Pro की 5,000 mAh बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 111 मिनट लगे थे। इसकी तुलना में Samsung Galaxy S21 Ultra केवल 62 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

Google ने चेतावनी दी है कि Pixel फोन में विशेष स्थितियों में 80 प्रतिशत से अधिक चार्जिंग रुक भी सकती है। कंपनी ने रात में कम स्पीड से चार्जिंग के लिए एडेप्टिव चार्जिंग को एनेबल करने की भी सलाह दी है।

इसके साथ ही Google ने यूजर्स को Pixel 6 and Pixel 6 Pro को जल्द चार्ज करने के लिए कंपनी का 30 W पावर एडेप्टर और हाल ही में लॉन्च किया गया Pixel स्टैंड इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया है। 

Google की इन दोनों Pixel फोन को भारत में लॉन्च करने की अभी कोई योजना नहीं है। कंपनी के प्रवक्ता ने हाल ही में Gadgets 360 को बताया था कि डिमांड और सप्लाई की समस्याओं और कुछ अन्य कारणों से इन फोन को कई देशों में लॉन्च नहीं किया जा रहा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor
फ्रंट कैमरा11.1-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5003 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pixel 6, Pixel 6 Pro, charging, Battery, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »