Google I/O 2022 इवेंट से पहले Android 13 के साथ Geekbench पर लिस्ट हुआ Pixel 6 Pro

Google Pixel 6 Pro की एक 10 मई की लिस्टिंग में फोन को Android 13 के साथ लिस्ट किया गया था।

Google I/O 2022 इवेंट से पहले Android 13 के साथ Geekbench पर लिस्ट हुआ Pixel 6 Pro

Google IO 2022 आज रात 10:30 बजे शुरू होगा

ख़ास बातें
  • पिछले साल Android 12 के साथ लॉन्च हुआ था Pixel 6 Pro
  • आज रात 10:30 बजे शुरू होगा Google I/O 2022 इवेंट
  • नए Pixel फोन के साथ-साथ Android 13 वर्ज़न पर डाली जा सकती है रोशनी
विज्ञापन
Pixel 6 Pro को Google ने Android 12 के साथ पिछले साल लॉन्च किया था। बता दें कि गूगल अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन को सबसे पहले पिक्सल स्मार्टफोन्स के साथ ही रिलीज़ करता है। कुछ ऐसा ही Pixel 6 Pro के साथ भी हुआ था। अब, बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर कथित तौर पर Google Pixel 6 Pro को Android 13 के साथ लिस्टेड देखा गया है। एंड्रॉयड 13 का बीटा वर्ज़न पिछले कुछ समय से पिक्सल डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

MySmartPrice के अनुसार, Google Pixel 6 Pro की एक 10 मई की लिस्टिंग में फोन को Android 13 के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसा हो सकता है कि पिक्सल 6 प्रो लेटेस्ट Android वर्ज़न प्राप्त करने वाले सबसे पहले गूगल डिवाइस में से एक हो। जैसा कि हमने बताया एंड्रॉयड 13 का बीटा वर्ज़न इन मोबाइल डिवाइस के लिए पहले ही रोलआउट कर दिया गया था।

वेबसाइट द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि Google Pixel 6 Pro को Geekbench पर सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1018 और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 2627 स्कोर मिला है। लेटेस्ट वर्ज़न के अलावा इस लिस्टिंग में ऐसी कोई खास जानकारी नहीं थी, जो हमें पहले से न पता हो। कंपनी इस फोन को पिछले साल लॉन्च कर चुकी है।
 
7b7p61do

Photo Credit: MySmartPrice

बताते चलें कि Google I/O 2022 आज से शुरू हो रहा है, और पिछले वर्षों की तरह, आप इसका लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। Alphabet और Google के सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी मुख्य टीम की अगुवाई में इस इवेंट में कुछ बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है, जैसे कि एक किफायती Pixel फोन और कुछ अन्य हार्डवेयर के साथ-साथ नया Android OS वर्ज़न।

Google के Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम को इस साल फरवरी में अपना पहला डेवलपर प्रीव्यू प्राप्त हुआ था। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, नए वर्ज़न में Pixel 6 मॉडल के लिए Apple के Spatial ऑडियो फीचर के समान फीचर मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें Apple की ही तरह एक eSIM पर दो कैरियर कनेक्शन का सपोर्ट भी जोड़ा जा सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरGoogle Tensor
फ्रंट कैमरा11.1-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5003 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »