Oppo के  Find X8 Ultra में हो सकता है 150 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। Find X8 Ultra को मार्च में Find X8 Mini के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Oppo के  Find X8 Ultra में हो सकता है 150 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro को पेश किया गया है
  • इस सीरीज में Find X8 Mini को भी लाया जा सकता है
  • Find X8 Ultra में 6.82 इंच का डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Find X8 Ultra को लॉन्च करने की योजना है। यह कंपनी की Find X8 सीरीज में शामिल होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro को पेश किया गया है। इस सीरीज में Find X8 Mini को भी लाया जा सकता है। 

एक टिप्सटर ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में एक अलग हॉरिजॉन्टल कलर स्प्लिट होगा। इसके कैमरा बंप का डिजाइन दो लेयर वाला हो सकता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में एक टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। Find X8 Ultra में 150 मेगापिक्सल का 1 इंच Sony LYT-900 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-701 टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं।  पिछले कुछ वर्षों से स्मार्टफोन्स में कर्व्ड डिस्प्ले देने का ट्रेंड था। कंपनी इस ट्रेंड को Find X8 Ultra के साथ बदल सकती है। यह स्मार्टफोन Find X7 Ultra की जगह लेगा। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। Find X8 Ultra को मार्च में Find X8 Mini के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Find X8 Ultra में 6.82 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इसमें डिस्प्ले के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। Find X8 Ultra में बेजेल के साइज को घटाने के लिए लो इंजेक्शन प्रेशर ओवरमोल्डिंग (LIPO) पैकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Oppo के Find X8 और Find X8 Pro के शुरुआती प्राइस क्रमशः 69,999 रुपये और 99,999 रुपये के हैं। इन स्मार्टफोन्स में LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का Dimensity 9400 चिप 16  GB तक के LPDDR5X RAM के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में 512 GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। पिछले वर्ष के अंत में Oppo ने A5 Pro को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। यह प्रीमियम दिखने वाले डिजाइन और सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ है। इसके प्रत्येक कलर वेरिएंट में रियर पैनल पर नया पैटर्न दिया गया है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant display with skinny borders
  • Slim IP68 & IP69 rated design
  • Buttery smooth software experience
  • Good low light video recording
  • कमियां
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1256x2760 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • कमियां
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5910 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1264x2780 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »