Oppo का A3 जल्द होगा लॉन्च, 6.7 इंच हो सकता है डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन को Mountain Stream Green, Aurora Purple और Quiet Sea Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

Oppo का A3 जल्द होगा लॉन्च, 6.7 इंच हो सकता है डिस्प्ले

कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है

ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन अप्रैल में चीन में पेश किए गए Oppo A3 Pro के समान है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का A3 अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन अप्रैल में चीन में पेश किए गए Oppo A3 Pro के समान है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले होल पंच कटआउट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का  Snapdragon चिपसेट हो सकता है। 

Oppo A3 को 2 जुलाई को चीन में लाया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसे Mountain Stream Green, Aurora Purple और Quiet Sea Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले और सेंटर में होल पंच कटआउट दिख रहा है। कंपनी ने A3 के टीजर में इसकी ड्यूरेबिलिटी पर जोर दिया है। यह Oppo के Crystal Shield ग्लास वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। हाल में कुछ लीक में बताया गया था कि इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 6s Gen 3 हो सकता है। इसे 8 GB और 12 GB के RAM के विकल्प और 256 GB और 512 GB के स्टोरेज के विकल्प में उपलब्ध कराया जा सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Oppo के आगामी स्मार्टफोन का रियर कैमरा मॉड्यूल आईफोन 12 के समान हो सकता है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। इसके नीचे कोने पर USB Type-C पोर्ट, एक माइक, 3.5 mm ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और फ्रंट कैमरा के लिए सेंटर में होल पंच स्लॉट हो सकता है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Oppo के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2681 के साथ Camera FV-5 साइट पर देखा गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इसके कैमरा सेंसर के साइज का पता नहीं चला है। इसके रियर में प्राइमरी कैमरा 27.4 mm फोकल लेंथ और f/2.0 अपार्चर के साथ दिया जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »