16GB RAM और ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च होगी Oppo Reno 9 सीरीज

इस सीरीज को चीन में 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें Oppo Reno 9, Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ शामिल हो सकते हैं

16GB RAM और ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च होगी Oppo Reno 9 सीरीज

स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा

ख़ास बातें
  • इस सीरीज को चीन में 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा
  • कंपनी ने इन स्मार्टफोन के प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo की Reno 9 सीरीज में 16GB के LPDDR5 RAM, 256 GB की UFS 3.1 स्टोरेज और Snapdragon 8+ Gen 1 SoC जैसे स्पेसिफिकेशंस होंगे। कंपनी यह बता चुकी है कि हैंडसेट में 4,700mAh बैटरी होगी। इस सीरीज को चीन में 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें Oppo Reno 9, Reno 9 Pro और Reno 9 Pro+ शामिल हो सकते हैं। 

कंपनी ने लॉन्च से पहले Reno 9 सीरीज का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया है। इसमें हैंडसेट के बारे में और जानकारी दी गई है। इससे पहले Oppo ने बताया था कि  Reno 9 Pro+ में 4,700mAh की बैटरी और 7.99mm की मोटाई होगी। इस सीरीज के स्मार्टफोन ColorOS 13 पर चलेंगे और इनमें 16GB का LPDDR5 RAM और 256 GB की UFS 3.1 स्टोरेज होगी। ये Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होंगे। Reno 9 सीरीज में ट्रिपर कैमरा सेटअप की भी पुष्टि हो गई है। स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। यह 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसका वजन 192 ग्राम बताया जा रहा है। 

Oppo जल्द ही अपनी Find X6 के दो स्मार्टफोन -  Find X6 और Find X6 Pro भी लॉन्च कर सकती है। इनमें से Find X6 Pro की कैमरा डिटेल्स पहले ही ऑनलाइन हो गई हैं। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल के तीन सोनी कैमरा हो सकते हैं। इसमें नया Snapdragon 8 Gen 2 SoC होने की संभावना है। कंपनी के Find X6 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर हो सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर Find X6 Pro की कथित कैमरा डिटेल्स पोस्ट की हैं। इसके कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ Sony IMX989 सेंसर और Sony IMX890 और Sony IMX890 सेंसर दिए जा सकते हैं। Find X6 Pro के मौजूदा प्रोटोटाइप की मोटाई लगभग 9.3 mm की है। लेंस के साथ मोटाई लगभग 14 mm की हो सकती है। पिछले लीक्स से पता चला था कि Oppo इस हैंडसेट में बेहतर इमेजिंग रिजल्ट्स के लिए MariSilicon X चिप का इस्तेमाल करेगी। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि नया Find X स्मार्टफोन ऐसे शुरुआती हैंडसेट्स में होगा जो Qualcomm के नेक्स्ट जेनरेशन  Snapdragon 8 Gen 2 SoC मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Camera, Sensor, Oppo, Market, Battery, Storage, charging, Price, Display, Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »