Oppo Reno 5 Pro+ में होगा 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा, प्रोसेसर की भी मिली जानकारी

Oppo Reno 5 Pro+ की कुछ लाइव तस्वीरों को भी वीबो पर लाइव किया गया है। इन तस्वीरों में होल-पंच डिस्प्ले दिखा है, जो कि डिस्प्ले के ऊपरी बायीं किनारे पर स्थित है। वहीं, वॉल्यूम रॉकर को स्क्रीन के बायीं ओर जगह दी गई है, जबकि पावर बटन दायी ओर स्थित है।

Oppo Reno 5 Pro+ में होगा 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा, प्रोसेसर की भी मिली जानकारी

Oppo Reno 5 Pro+ में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro+ क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 865 प्रोसेसर से होगा लैस
  • ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस में मिलेगी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी
  • यह स्मार्टफोन TENAA और Geekbench लिस्टिंग में लिस्ट हो चुका है
विज्ञापन
Oppo Reno 5 Pro+ स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा क्वाड रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा, कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के माध्यम से यह ऐलान किया है। पोस्ट में साझा की गई तस्वीर में यह भी पुष्टि होती है कि इस 5जी स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 865 प्रोसेसर और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इससे संबंधित डेवलपमेंट में, स्मार्टफोन के लाइव शॉट्स को लाइव किया गया है जिसमें फोन का टॉप और बॉटम बेजल्स के साथ-साथ रियर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है।

Oppo के वीबो पोस्ट के अनुसार, Oppo Reno 5 Pro+ स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, जो कि क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल का हिस्सा होगा। पोस्ट में साझा की टीज़र तस्वीर में ओप्पो का कहना है कि उन्होंने Sony के साथ मिलकर "एक्सट्रीम इमेजिंग पॉवर" ऑफर किया है। तस्वीर से यह भी पुष्टि होती है कि ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्पैडर्गैन 865 प्रोसेसर और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसके अलावा, तस्वीर में यह भी दिखता है कि इस हैंडसेट का रियर कैमरा डिज़ाइन Oppo Reno 5 Pro जैसा ही होगा।

इसके अलावा, ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस की कुछ लाइव तस्वीरों को भी वीबो पर लाइव किया गया है। इन तस्वीरों में होल-पंच डिस्प्ले दिखा है, जो कि डिस्प्ले के ऊपरी बायीं किनारे पर स्थित है। वहीं, वॉल्यूम रॉकर को स्क्रीन के बायीं ओर जगह दी गई है, जबकि पावर बटन दायी ओर स्थित है। माइक्रोफोन, स्पीकर ग्रील और सिम ट्रे को फोन के बॉटम में जगह दी गई है। ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस में घुमावदार डिस्प्ले देखा गया है।

हाल ही में ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस स्मार्टफोन TENAA और Geekbench लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था। यह स्मार्टफोन चीन में 24 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें आपको 6.55 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। गीकबेंच पर भी इस फोन को सिंगल कोर स्कोर 886 व मल्टी-कोर स्कोर 3036 मिले थे।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • 65W fast charging
  • Vivid AMOLED display
  • Competent cameras
  • कमियां
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4350 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »