Oppo Reno 5 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें, तो वहां भी ये फोन मॉडल नंबर PDRM00 के साथ लिस्ट है जो कि ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस से जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 मिलेगा।

Oppo Reno 5 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Oppo Reno 5 Pro+ में मिल सकता हैफोन 6.55 इंच एमोलेड डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 Pro+ में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस फोन 24 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च
  • ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस से जुड़ा माना जा रहा है मॉडल नंबर PDRM00
विज्ञापन
Oppo Reno 5 Pro+ स्मार्टफोन कथित रूप से TENAA और Geekbench पर लिस्ट हुए हैं। इस लिस्टिंग से प्रतीत होता है कि यह फोन उन्हीं स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसकी जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। माना जा रहा है कि ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस स्मार्टफोन चीन में 24 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मौजूद हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस का सिंगल कोर स्कोर 886 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 3036 है।

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Oppo फोन मॉडल नंबर PDRM00 के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Oppo Reno 5 Pro+ स्मार्टफोन होगा। लिस्टिंग में उल्लेख किया गया है कि यह फोन 6.55 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 2400x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस होगा। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह साफ किया गया है कि प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.8GHz होगी। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर की कोर स्पीड यह है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन क्वालकॉम के इस हाल ही के फ्लैगशिप चिप से लैस हो सकता है। पिछली रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि Oppo Reno 5 Pro+ स्मार्टफोन मे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा। TENAA में यह जानकारी सामने आई है कि यह फोन 8 जीबी व 12 जीबी रैम और 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है।

इस लिस्टिंग में यह भी संकेत मिले हैं कि ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का, तीसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लिस्ट है। वहीं, फोन बैटरी क्षमता 2200 एमएएच के साथ लिस्ट है। हालांकि, संभावना है कि यह फोन डुअल-सेल बैटरी के साथ आ सकता है, जिसकी कुल बैटरी क्षमता 4,400 एमएएच की हो सकती है। इसके अलावा, फास्ट चार्जिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें, तो वहां भी ये फोन मॉडल नंबर PDRM00 के साथ लिस्ट है जो कि ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस से जुड़ा हुआ है। गीकबेंच पर भी इस फोन को सिंगल कोर स्कोर 886 व  मल्टी-कोर स्कोर 3036 मिले हैं। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें ‘Kona' प्रोसेसर का भी उल्लेख किया गया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का कोडनेम है।

कथित रूप से ओप्पो रेनो 5 प्रो प्लस फोन चीन में 24 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »