Oppo की चीन में वेबसाइट पर Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 की भी लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट और स्मार्टवॉच को Oppo Reno 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है
Photo Credit: Oppo
इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 17 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Oppo Reno 17 के इंटरनेशनल वेरिएंट में Android 17 पर बेस्ड Oppo का नया ColorOS 17 हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 को भी पेश किया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया है कि Oppo Reno 17 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इस सीरीज केस्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 7 Gen 4 हो सकता है। Oppo Reno 17 में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
Oppo Reno 17 के इंटरनेशनल वेरिएंट में Android 17 पर बेस्ड Oppo का नया ColorOS 17 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा होंगे। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। Oppo Reno 17 सीरीज को चीन में 16 नवंबर को पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। Oppo की चीन में वेबसाइट पर Oppo Pad Air 6 और Oppo Watch 5 की भी लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट और स्मार्टवॉच को Oppo Reno 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999