7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Oppo Reno 15C 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo Reno 15C 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Reno 15c 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। Reno 15c में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है।