Oppo Realme 1 की अगली सेल 1 जून, 3 जीबी रैम वेरिएंट की बंपर मांग

Oppo ब्रांड के Realme 1 की आज पहली सेल थी। Realme 1 भारत में लॉन्च होने के बाद पहली बार बिक्री के लिए...

Oppo Realme 1 की अगली सेल 1 जून, 3 जीबी रैम वेरिएंट की बंपर मांग

Oppo Realme 1

ख़ास बातें
  • Oppo ब्रांड के Realme 1 की थी आज पहली सेल, एक वेरिएंट हुआ हिट
  • भारत में लॉन्च होने के बाद पहली बार आयोजित की गई थी सेल
  • अगली सेल 1 जून को होगी, जहां दो वेरिएंट को खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
Oppo ब्रांड के Realme 1 की आज पहली सेल थी। Realme 1 भारत में लॉन्च होने के बाद पहली बार बिक्री के लिए अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध हुआ था। जो भी यूज़र Realme 1 लेने से चूक गए हों, उनके लिए अगली सेल 1 जून होगी। 1 जून को Realme 1 के 3 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट सेल के लिए उपलब्ध होंगे। जिन्हें 4 जीबी रैम वेरिएंट की तलाश है, उन्हें अभी और इंतज़ार करना होगा।

जिन्हें अगली सेल में Realme 1 के 3 जीबी व 6 जीबी वेरिएंट को खरीदने की चाहत है, उन्हें वेटलिस्ट के लिए साइन-अप करना होगा। खबर लिखने के दौरान डायमंड ब्लैक और सोलर रेड 3 जीबी रैम वेरिएंट के लिए वेटलिस्ट बंद दिख रही थी। दूसरी तरफ 6जीबी रैम के लिए वेटलिस्ट खुली दिख रही है। हालांकि, 6 जीबी रैम मॉडल अभी वेटलिस्ट में नहीं दिख रहा है, क्योंकि यह सेल के लिए अभी ओपन ही है।
 
Realme
 

Realme 1 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Realme 1 की पहली सेल अमेज़न इंडिया पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे आयोजित की गई थी। सेल में हैंडसेट के सिर्फ दो वेरिएंट उपलब्ध हुए थे - 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज। यूज़र के पास डायमंड ब्लैक और सोलर रेड रंग में से चुनने का विकल्प होगा। इसका एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जो डायमंड ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर रंग में आएगा। बताया गया है कि इसे आने वाले हफ्तों में उपलब्ध कराया जाएगा।


Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। Realme 1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट भी लाया गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है। Jio के साथ 4,850 रुपये का फायदा दिया जाएगा। साथ ही Realme 1 पर बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। एसबीआई ग्राहकों को 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। साथ में मुफ्त केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी ग्राहक को दिए जाएंगे।
 

Realme 1 स्पेसिफिकेशन

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3410 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Realme
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »