• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo R11 लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Oppo R11 लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

लीक के लंबे सिलसिले के बाद आखिरकार Oppo R11 को लॉन्च कर दिया गया। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में डुअल कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड 7.1 नूगा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल हैं।

Oppo R11 लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन में है 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
ख़ास बातें
  • ओप्पो आर11 में दो रियर कैमरे हैं
  • एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 16 मेगापिक्सल का
  • Oppo R11 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कलर ओएस है
विज्ञापन
लीक के लंबे सिलसिले के बाद आखिरकार Oppo R11 को लॉन्च कर दिया गया। इस स्मार्टफोन की अहम खासियतों में डुअल कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड 7.1 नूगा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल हैं। ओप्पो आर11 को सबसे पहले कंपनी के घरेलू मार्केट चीन में 10 जून से उपलब्ध कराया जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत क्या है? इस सवाल का जवाब आधिकारिक लॉन्च के बाद भी नहीं मिल पाया है।

दूसरी तरफ, हाल ही में दावा किया गया था कि Oppo R11 की कीमत 485 डॉलर (करीब 31,200 रुपये) होगी। स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है- ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड। हैंडसेट में मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। फ्रंट पैनल पर होम बटन भी है जो संभवतः फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है और मध्य में ओप्पो का लोगो। पावर बटन दायें किनारे पर है और वॉल्यूम बटन को ओप्पो आर11 के बायें किनारे पर जगह मिली है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक स्मार्टफोन के निचले हिस्से पर मौज़ूद है।

Oppo R11 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कलर ओएस है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।

अब बात ओप्पो आर11 की सबसे अहम खासियत की। ओप्पो आर11 में दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 16 मेगापिक्सल का। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। रियर कैमरे 2X ऑप्टिकल ज़ूम, क्वालकॉम स्पेक्ट्रा आईएसपी, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य फ़ीचर के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 2900 एमएएच की है। इसके बारे में दिन भर साथ निभाने का वादा किया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »