Oppo K13 Turbo सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, एक्टिव कूलिंग का मिलेगा फीचर

Oppo के K13 Turbo, K13 Turbo Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है

Oppo K13 Turbo सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, एक्टिव कूलिंग का मिलेगा फीचर

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में इनबिल्ट फैन के साथ एक्टिव कूलिंग का फीचर दिया गया है
  • ये दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0 पर चलते हैं
  • इनके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने इस सप्ताह की शुरुआत में K13 Turbo और K13 Turbo Pro को चीन में पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo K13 Turbo सीरीज के स्मार्टफोन्स में इनबिल्ट फैन के साथ एक्टिव कूलिंग का फीचर दिया गया है। 

Gadgets 360 को सूत्रों से पता चला है कि Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro को अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है। भारत में Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro के फीचर्स चीन में पेश किए गए इन स्मार्टफोन्स के वर्जन के समान हो सकते हैं। इनका डिजाइन भी समान रखा जा सकता है।  

Oppo K13 Turbo, K13 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस

इन स्मार्टफोन्स में 6.80 इंच 1.5K (1,280x2,800 पिक्सल्स) AMOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन दी गई है।  K13 Turbo, K13 Turbo Pro का डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। K13 Turbo Pro में Snapdragon 8s Gen 4 और  K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0 पर चलते हैं। चीन में K13 Turbo का शुरुआती प्राइस CNY 1,799 (लगभग 21,630 रुपये) और K13 Turbo Pro का CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) का है। 

K13 Turbo, K13 Turbo Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro में एक कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में हीट में 20 प्रतिशत तक की कमी होने का कंपनी ने दावा किया है। इस कूलिंग सिस्टम में इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स, 7,000 sq mm का वेपर चैंबर है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर है। Oppo K13 Turbo सीरीज के स्मार्टफोन्स स्टेबल थर्मल मैनेजमेंट के साथ तीन घंटे तक की नि्रंतर गैमिंग को सपोर्ट कर  सकते हैं। चीन में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 25 जुलाई से शुरू की जाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »