Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Plus दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X10 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश की गई Oppo Find X9 सीरीज की जगह लेगी।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि चीन में एक मिड-रेंज स्मार्टफोन की 3 nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस टिप्सटर ने स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। इस पोस्ट पर यूजर कमेंट्स और पिछले लीक्स से इस स्मार्टफोन के Oppo's Find X10 होने का संकेत मिल रहा है।
आगामी स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Oppo Find X10 में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo Find X9 का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 7,025 mAh की बैटरी है। Oppo Find X10 में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPC प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा या एडवांस्ड 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Plus दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 Pro, Oppo Find X10s Pro, Oppo Find X10 Pro Max और Oppo Find X10 Ultra शामिल हो सकते हैं। भारत में पिछले सप्ताह Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (1,440 × 3,168 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। Oppo Find X9 Ultra की 7,050mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं