Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

इ्स स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 4K 60 fps वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है

Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • देश में Redmi Turbo सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा
  • Redmi Turbo 5 की रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। देश में Redmi Turbo सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा। इस वर्ष की शुरुआत में Redmi Turbo 5 को चीन में पेश किया गया था। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। इसमें Snapdragon 4 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है।  

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Redmi Turbo 5 को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Redmi 17 5G को भी पेश किया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने Redmi Turbo 5 के लॉन्च का टीजर दिया था। इस स्मार्टफोन के लिए देश में शाओमी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर अलग माइक्रोसाइट बनाई गई हैं। 

चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। Redmi Turbo 5 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 4K 60 fps वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Turbo 5 की 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

Redmi 17 5G में हाई रिफ्रेश रेट के साथ LCD टचस्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चल सकता है। Redmi 17 5G में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »