Oppo का फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N3 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया टीजर

इसमें क्वालकॉम का ऑक्टाकार Snapdragon 8 Gen 2 SoC और 16 GB तक RAM और 512 GB तक स्टोरेज मिल सकती है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 20:59 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo Find N2 की जगह लेगा
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • Oppo Find N3 में 4,800 mAh की बैटरी दी जा सकती है

यह बुक स्टाइल वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले महीने पेश किया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का Find N3 जल्द चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Oppo Find N2 की जगह लेगा। Oppo ने Find N3 के टीजर में इसके जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। यह बुक स्टाइल वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले महीने पेश किया जा सकता है। 

Oppo ने इस स्मार्टफोन का ट्विटर पर टीजर पोस्ट किया है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Oppo Find N3 में 8 इंच QHD+ (2,560 x 1,440 पिक्सल) OLED इनर स्क्रीन और 6.5 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल) आउटर डिस्प्ले हो सकता है। इसमें क्वालकॉम का ऑक्टाकार Snapdragon 8 Gen 2 SoC और 16 GB तक RAM और 512 GB तक स्टोरेज मिल सकती है। 
Advertisement

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेंसर और 32 मेगापिक्सल का सेंसर पेरिस्कोप लेंस केसाथ हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Find N3 में 4,800 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होने की संभावना है। 

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने 26 जुलाई को अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 लॉन्च किए हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक होगी। देश में इस वर्ष 6.35 लाख से अधिक फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री हो सकती है। सैमसंग ने पिछले वर्ष दिसंबर से देश में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी ने बताया है कि भारत में कस्टमर्स को शुरुआत से मेड इन इंडिया Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 मिलेंगे। कंपनी के Galaxy Z Fold 5 के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 1,54,999 रुपये, 512 GB का 1,64,999 रुपये और 1 TB स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,84,999 रुपये है। Samsung Galaxy Z Flip 5 के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये और 512 GB का 1,09,999 रुपये है। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-बुकिंग 27 जुलाई से शुरू होगी। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.