Oppo F5 स्मार्टफोन भारत में 2 नवंबर को होगा लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 2 नवंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके ओप्पो एफ5 के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2017 18:50 IST
ख़ास बातें
  • नी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं
  • उम्मीद के मुताबिक, ओप्पो एफ5 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा
  • यह भी पुराने डिवाइस की तरह सेल्फी के दीवानों के लिए बना है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो 2 नवंबर को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके ओप्पो एफ5 के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। उम्मीद के मुताबिक, ओप्पो एफ5 में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। ओप्पो का नया स्मार्टफोन भी कंपनी के पुराने डिवाइस की तरह सेल्फी के दीवानों के लिए बना है।

मीडिया इनवाइट में ओप्पो एफ5 के बेज़ल को दिखाया गया है। टैगलाइन है,  "Capture the real you." इनवाइट में यह भी लिखा है कि यह सेल्फी एक्सपर्ट है। इससे साफ है कि फोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट कैमरा ही होगी।

हाल ही आई एक रिपोर्ट से पता चला था कि ओप्पो एफ5 को भारत सहित पांच देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। खबर तो है कि Oppo F5 में फुल-एचडी+ स्क्रीन होगा, 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ।

ओप्पो एफ5 में सेल्फी से संबंधित एक खास सॉफ्टवेयर फीचर हो सकता है। दावा किया गया है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सेल्फी इनहांसमेंट टूल होगा। इस फोन में 12 या 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच बैटरी हो सकती है। फोन को प्रोसेसर के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। स्मार्टफोन को 4 जीबी या 6 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

इस हफ्ते ही कंपनी ने अपनी एफ3 सीरीज़ में एक नया डिवाइस ओप्पो एफ3 लाइट लॉन्च किया है। बता दें कि Oppo F3 Lite एक तरह से ओप्पो ए57 की ही रीब्रांडिंग है। ओप्पो ए57 को इसी साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। चीन में पिछले साल ओप्पो ए57 लॉन्च हुआ था और यह भारत में भी उपलब्ध है। ओप्पो एफ3 लाइट को अभी वियतनाम की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F5 Specifications, Oppo F5 Feature

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.